Category Archives: अभी-अभी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रविदास मंदिर में मत्था टेका।

By | February 14, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) (वाराणसी).  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका एवं विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने मंदिर के लंगर हाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के… Read More »

बदायूं में शक्ति वंदन अभियान – महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित।

By | February 14, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) बदायूं. पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए शक्ति वंदन अभियान-महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम बदायूं के डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री… Read More »

आगरा विवाद में नया मोड़: बीडीओ की पत्नी ने डीएम पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम तक पहुंचा मामला।

By | February 14, 2024

(रिपोर्ट – इशिका सिंह) आगरा के डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। बीडीओ की पत्नी दीपिका सिंह ने डीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डीएम ने उनके पति से धन की मांग… Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

By | February 14, 2024

(रिपोर्ट – अभिषेक गौड़) मुख्यमंत्री जी ने अपने बधाई संदेश में कहा की बसंत पंचमी पर्व विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-अध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में मानव की प्रगति के लिए… Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा की : वाराणसी

By | February 14, 2024

(रिपोर्ट – कुमार दीपक) वाराणसी.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले करखियांव में बनास काशी संकुल जाकर तीस एकड़ जमीन पर लगभग 475 करोड़ की लागत से निर्मित अमूल प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे और वहां पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता… Read More »

सपा को झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, पल्लवी पटेल ने भी किया किनारा : लखनऊ

By | February 13, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) लखनऊ: समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज सपा महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे का कारण स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले कुछ दिनों से पार्टी के… Read More »

शहर के विकास, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा “अमरोहा महोत्सव”।

By | February 13, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) अमरोहा.  आज अमरोहा में “अमरोहा महोत्सव” का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, हरिसिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, डीएम राजेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।  उद्घाटन अवसर पर भजन संध्या में “राम आएंगे” भजन से ख्याति प्राप्त गायिका… Read More »

जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया : पीलीभीत

By | February 13, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) पीलीभीत: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज सिरसा और दहलगवा के कम्पोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाजरी रजिस्टर देखकर उपस्थिति चेक की, छात्र-छात्राओं से गिनती, पहाड़ा और वर्णमाला आदि सुनकर पठन-पाठन का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और उपस्थिति 80 फीसदी से अधिक करने के… Read More »

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की : रायबरेली

By | February 13, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती) रायबरेली.  जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक 12 फरवरी 2024 को रायबरेली में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करना… Read More »

योगी सरकार जल्द ही पर्यटकों को पांच सौ रुपये में कराएगी काशी दर्शन।

By | February 13, 2024

राजेश गौतम (मुख्य संवाददाता) काशी (वाराणसी).  दुनिया के प्राचीनतम शहरों में से एक है और यह अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। हाल के वर्षों में, काशी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा के लिए, योगी सरकार ने काशी दर्शन… Read More »