मथुरा डीएम और एसएसपी ने जन संवाद कार्यक्रम में थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया।

By | February 12, 2024

(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती)

मथुरा.   मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने आज थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में अभिलेखों के रखरखाव और मेश का जायजा लिया, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सामाजिक लोगों के साथ जन संवाद भी किया और पुलिस अधिकारियों से बेहतर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चर्चा की। हल्दानी में हुई घटना के बाद हाई अलर्ट पर चल रही पुलिस को किस तरीके से सोशल मीडिया पर निगरानी रखनी है, इस विषय में भी चर्चा हुई।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है और जनपद के अमन-चैन को बनाए रखना है। मथुरा हमेशा से ही धार्मिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को किस तरीके से शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना है, इसको लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज के जनसंवाद कार्यक्रम में सामाजिक लोगों के साथ वर्तलाप किया गया और तमाम बिंदुओं पर चर्चा भी हुई। थाने में अभिलेखों के रखरखाव और मेश का जायजा लिया गया। बेहतर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा हुई। हल्दानी घटना के बाद सोशल मीडिया पर निगरानी रखने पर चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने पर चर्चा हुई।