
(रिपोर्ट – इशिका सिंह)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सदन में संबोधन में कहा की भारत रत्न मिलने वाले चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, कुमार स्वामीनाथन, कर्पूरी ठाकुर आदि को मिले सम्मान का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। चौधरी चरण सिंह ने करोड़ों किसानों के आत्म सम्मान को आवाज दी यह उन्हें एक श्रद्धांजलि के रूप में हैराजस्व में सुधार चौधरी चरण सिंह की देंन, गरीब को अधिकार मिला किसान की आवाज को हर मंच पर तवज्जो मिल रही।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न सम्मान देने पर केंद्र सरकार और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय नरसिम्हाराव और हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पार्चन कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, बसंत त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, विधायक राजेश चौधरी, राजीव गुम्बर जी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा की चौधरी चरण सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीते हुए राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उच्च आर्दशों और मूल्यों का पालन करते हुए किसानों के सम्मान और दलित, शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया।आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए चौधरी साहब के संघर्ष को भूलाया नहीं जा सकता। भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति अन्नदाता किसानों के सर्वागीण उन्नयन हेतु आजीवन संघर्षरत रहने वाले चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न सम्मान देकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों, पिछडो, गरीबों, शोषितो और वंचितो को स्वाभिमान, सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम लगातार मोदी सरकार कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पी.वी. नर सिम्हाराव जी को भारत रत्न से अंलकृत किए जाने के फैसले का स्वागत और अभिनंदन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नरसिम्हाराव जी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में व्याप्त आर्थिक संकट को दूर करने का किया गया प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेगा। श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भारत में हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि क्रांति आंदोलन के प्रणेता श्री एम. एस. स्वामीनाथन जी को मरणोपरांत देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान ”भारत रत्न“ से सम्मानित किए जाने का निर्णय अद्वितीय एवं अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा स्वामीनाथन जी द्वारा कृषि के क्षेत्र में उच्च उत्पादन वाले गेहूं और चावल की प्रजाति विकसित करने के लिए किया गया सफल प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने हरित क्रांति के अगुआ एम.एस. स्वामीनाथन जी को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।