मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By | January 30, 2024

(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। मुख्यमंत्री ने बापू को याद करते हुए कहा कि वे मानवता के अप्रतिम प्रतीक थे। उनके विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी दी गई शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। बच्चों ने बापू के जीवन और विचारों पर आधारित गीत और कविताएं सुनाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू की पुण्यतिथि पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, “मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू के विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी दी गई शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है।”

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया और उन्होंने भी बापू को श्रद्धांजलि दी।