3.8 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण, जिले को 3 नई परियोजनाओं की सौगात : लखीमपुर खीरी

By | February 4, 2024

(रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह)

लखीमपुर खीरी में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3.8 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर छाउछ, एलआरपी, और राजापुर चौराहा-रेलवे क्रासिंग पर बनाया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’, उप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक योगेश वर्मा और मंजू त्यागी भी उपस्थित थे। लोकार्पण के बाद, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा यह फ्लाईओवर लखीमपुर खीरी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। यह फ्लाईओवर शहर में यातायात को सुगम बनाने और जाम से निजात दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के अंत तक उत्तर प्रदेश का नेशनल हाईवे का रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा। वहीँ उप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा की यह फ्लाईओवर लखीमपुर खीरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनका कहना की प्रदेश सरकार सड़कों के निर्माण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बताया की यह फ्लाईओवर लखीमपुर खीरी के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने लखीमपुर खीरी के लिए 3 नई परियोजनाओं की घोषणा भी की :-

  • राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 के गोला बाईपास पटेल चौराहा पर उपरगामी सेतू (Flyover) का निर्माण कार्य लम्बाई 1200 मीटर एवं अनुमानित लागत रू. 50 करोड़।
  • राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 के शारदा नदी (ऐरा पुल) के समानान्तर 2 लेन पुल का निमार्ण कार्य लम्बाई – 581 मीटर अनुमानित लागत रू. 80 करोड़।
  • राष्ट्रीय मार्ग संख्या – 730 के घाघरा नदी पुल के समानान्तर 2 लेन पुल का निमार्ण कार्य लम्बाई 840मीटर अनुमानित लागत रू0 110 करोड़।

यह फ्लाईओवर और 3 नई परियोजनाएं लखीमपुर खीरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह फ्लाईओवर 297 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। फ्लाईओवर लखीमपुर खीरी शहर में यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा और लखीमपुर खीरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।