
(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)
वाराणसी, 17 जनवरी: 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो गया है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी भी राममय हो गया है। एलईडी स्क्रीन पर प्रमुख 6 स्थानों पर दिखाया जा रहा है। रामानन्द सागर कृत धारावाहिक रामायण शहर के चौक चौराहों पर राम भजन की गूंज सुनाई दे रही है और एलईडी स्क्रीन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के मुख्य चौराहों व अन्य जगहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भजन बजाये जा रहे हैं। साथ ही शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर एलईडी पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण भी किया जा रहा है।
वाराणसी के नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ अक्षत वर्मा ने बताया कि वाराणसी में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से पूरे शहर में राम भजन और राम धुन बजाई जा रही है। वाराणसी के चौराहों और अन्य जगहों को मिलकर कुल 55 जगहों पर राम नाम की धुन व भजन गूंज रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख जगहों पर लगी एलईडी की बड़ी स्क्रीन पर भी रामायण धारावाहिक का भी प्रसारण किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन प्रमुख 6 स्थानों पर पहले से लगी है, जो भक्तों के आवागमन की दृष्टि से लगाया गया था। ये स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग, वाराणसी रेलवे जंक्शन स्टेशन है।
उन्होंने कहा कि यह पहल सीएम योगी आदित्यनाथ की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद काशी भी राममय हो गई है। राममय माहौल से शहर के लोगों में भी खुशी की लहर है। लोग जगह-जगह राम भजन गा रहे हैं और राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कर रहे हैं।