सुल्तानपुर में भगवान श्री राम के चरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत।

By | January 20, 2024

(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)

सुल्तानपुर में गुरुवार को भगवान श्री राम के चरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के सुल्तानपुर पहुंचते ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के साथ महिलाएं भी हजारों की संख्या में शीत लहर के बावजूद देखने को खड़ी रहीं। शहर विधायक, पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत प्रतिनिधि ने यात्रा की अगवानी की। प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुल्तानपुर की सीमा में श्री रामचरण पादुका यात्रा के पहुंचते ही जय श्री राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगने लगे। इस बीच शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जहां से सड़क के दोनों पटरी पर श्रद्धालुओं का लंबा काफिला देखा गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा कई किलोमीटर तक लगा हुआ पाया गया।

पौराणिक सीताकुंड घाट पर यात्रा को रात्रि विश्राम दिया गया है। जहां पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। शुक्रवार को यह यात्रा सुल्तानपुर से निकलते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। सुल्तानपुर नगर के पयागीपुर, नारायणपुर, दरियापुर, बाधमंडी, शाहगंज, डाकघर चौराहा, सीताकुंड घाट पर सुल्तानपुर नगर की महिलाओं और बच्चों ने रामचरण पादुका का पूजा अर्चना कर स्वागत किया। रामचरण पादुका के दर्शन के उमड़े जनसैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। वहीं आस्था के संगम में महिलाओं व रामभक्तों का भाव देखते बन रहा था। श्री रामचरण पादुका यात्रा एक धार्मिक यात्रा है जो भगवान श्री राम के चरण पादुकाओं को लेकर निकाली जाती है। यह यात्रा अयोध्या से शुरू होती है और देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस अयोध्या लौटती है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में भगवान श्री राम के प्रति आस्था और भक्ति को बढ़ावा देना है। सुल्तानपुर में भगवान श्री राम के चरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा से सुल्तानपुर में धार्मिक माहौल बन गया।