
1. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमन्त्रण, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगी शामिल।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल- अटल सेतु का उद्घाटन किया।
3. महाराष्ट्र में 30 हजार पांच सौ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
4. वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का गांधीनगर में समापन, 26 लाख करोड रूपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये।
5. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता तथा भाजपा के दोरजी शेरिंग लेप्चा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।
6. सेंसेक्स 847 अंक बढकर अब तक के सबसे उच्च स्तर 72,568 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 247 अंक बढा।
7. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं।
8. कल नई दिल्ली में शुरू हुआ यूथ को: लैब फ़ेलोशिप का छठा संस्करण।
9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता देते हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं- मनसुख मांडविया।
10. भारत परिवर्तन के दौर में है और रक्षा की सभी गतिविधियां स्वदेशीकरण की दिशा में अग्रसर है- सीडीएस जनरल अनिल चौहान।
11. मॉरीशस में भी 22 जनवरी के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छुट्टी की घोषणा हुई।
12. लालसागर में अमरीका और ब्रिटेन के हमलों में कम से कम पांच हूती विद्रोही मारे गए और छह घायल हुए हैं।
13. संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी में भारत महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में हिस्सा ले रहा है।
14. मणिपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रही है।
15. लद्दाख में समाज कल्याण आयुक्त सचिव पदमा आंग्मो ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
16. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत मतदाता सूची-2024 को अपडेट करने की तारीखों की अधिसूचना जारी की।
17. देश में वर्ष 2023 के नवंबर महीने में औद्यौगिक उत्पादन में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि।
18. गोरखपुर के दौरे पर हैं सीएम योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री योगी जनता दरबार भी लगाया ।1100 लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की। चंपा देवी पार्क में हुआ आयोजन। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए ।
19. महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार का CCTV ब्यूटी पार्लर के CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात। बृजमोहन ने पत्नी सुमन पर चाकू से किए वार। 11 सेकेंड में पत्नी पर 19 बार चाकू से हमला। पारिवारिक विवाद में पति ने चाकू से किए वार। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन को गिरफ्तार किया।
20. देश में वर्ष 2023 के दिसम्बर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.69 प्रतिशत पर पहुँच गई।