तीन दिन में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने कमाए 56.51 करोड़ रुपए

By | January 13, 2022

मुम्बई। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी होली के मौके पर रिलीज की गई थी। पहले दिन से ये फिल्म धमाल मचा रही है और अब पहले वीकएंड पर फिल्म ने पचास करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सारागढ़ी की लड़ाई पर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 21.06 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद दूसरे दिन 16.70 करोड़ रु. का कलेक्शन किया। गुरूवार और शुक्रवार को फिल्म ने कुल 37 करोड़ की कमाई की लेकिन शनिवार कोफिल्म ने बम्पर कमाई करते हुए 56.51 करोड़ कमा लिए हैं। कार्तिक और बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श के मिताबिक रविवार के बाद फिल्म 80 करोड़ कमा सकती है।

केसरी का निर्देन अनुराग सिंह ने किया है। अभिषेक ने फिल्म रकीब, दिल बोले हड़िप्पा औरकई पंजाबी फिल्मों का निर्देशन किया है। केसरी में भी उनके निर्देशन की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर फिल्माई गई है। इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ईशर सिंह 36 सिख रेजिमेंट की 21 लोगों की एक टुकड़ी के कमांडर थे। सारागढ़ी आज पाकिस्तान के वजीरिस्तान में है, जहां साल 1897 में ये युद्ध लड़ा गया था। इसमें 21 बहादुर सिख जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी।

 

Leave a Reply