छिंदवाड़ा से उपचुनाव जीते सीएम कमलाथ 10 जून को लेंगे विधायक पद की शपथ

By | June 8, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 10 जून को विधायक पद की शपथ लेगें। बता दें लोकसभा चुनाव के साथ ही छिंदवाड़ा में विधानसभा के लिए भी उपचुनाव हुआ था जिसमें सीएम कमलनाथ ने जीत दर्ज की हैं। उन्होंने बीजेपी के विवेक साहू को हराया था। अब चुनाव जीतने के बाद वे शपथ लेकर विधानसभा के सदस्य बन जाएंगे|

विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति उनको विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है इस दौरान सभी विधायक मौजूद रहेंगें। दरअसल, नियम के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के 6 महिने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना जरुरी है। इसी के चलते हाल ही में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी हुये।

कमलनाथ के सियासी सफर की बात करें तो वह 1979 में पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए। इसके बाद वह 1984, 1990, 1991, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में वे लगातार आठ बार छिंदवाडा से सांसद चुने गये। उन्होंने सीट छोड़ी तो उनके बेटे नकुलनाथ सांसद के लिए निर्वाचित हुए।

मध्य प्रदेश के सीएम बनने से पहले कमलनाथ 1991 से 1994 तक केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, 1995 से 1996 केंद्रीय कपड़ा मंत्री, 2004 से 2008 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, 2009 से 2011 तक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, 2012 से 2014 तक शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply