कमलनाथ ने दी बीजेपी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मेरी सरकार गिराकर दिखाएं

By | June 29, 2019

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उनकी सरकार गिराने की चुनौती दी। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं को राज्य में उनकी कांग्रेस सरकार को गिराने के बारे में लंबा दावा नहीं करना चाहिए। अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो उन्हें मेरी सरकार गिराने की कोशिश करनी चाहिए। वह केवल बड़ी-बड़ी बातें क्यों कर रहे हैं?

‘इंडिया टुडे’ के माइंड रॉक्स 2019 में कार्यक्रम में कमलनाथ ये बात कही। जब उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि वे कमलनाथ की सरकार को कभी भी गिरा सकते हैं। इस पर कमलनाथ ने कहा, ‘क्या वे (भाजपा नेता) मेरी सरकार पर दया कर रहे हैं?’

कमलनाथ ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के लोगों ने राज्य में कांग्रेस की सरकार का चुनाव करके अपनी पसंद जाहिर की है। वे (भाजपा नेता) अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसी बातें कहते हैं।’

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कमलनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव राज्य सरकार का जनादेश नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मैं स्वीकार करता हूं कि लोगों ने हमें लोकसभा चुनाव में नकार दिया। हम लोगों तक अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा पाए। चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर केंद्रित हो गया।’

231 सीटों वाले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 114 और बीजेपी के 108 विधायक हैं। कांग्रेस को बीएसपी के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। सरकार के पास अभी 121 विधायक है। हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 29 में से 28 सीटों पर जीत मिली।

 

Category: Uncategorized

Leave a Reply