एक जरूरतमंद बच्ची की शिक्षा को गोद लेने की कहानी : एक कोशिश ऐसी भी…

By | February 28, 2024

(रिपोर्ट- मोनिका दुबे)

लखनऊ .  निरंतर कई वर्षों से, “एक कोशिश ऐसी भी” नामक संस्था कई जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा को गोद ले रही है। आप सभी की दुआओं से यह कार्य निरंतर बिना किसी बाधा के चल रहा है। रूपा, बदला हुआ नाम, 12वीं की छात्रा है। पूरी फीस जमा करने के बाद ही उन्हें बोर्ड का इम्तिहान देने का मौका मिलेगा। आज ₹ 9450 की फीस का चेक पाकर Kirti के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। यह कहानी लखनऊ के एक ऐसे जरूरतमंद परिवार की है, जिस बच्ची ने एक्सीडेंट में अपने पिताजी को खो दिया। लंबे समय तक इलाज हुआ, परंतु अंत में काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया। संस्था की निरंतर कोशिश है कि कई वर्षों से उनके अन्य 11 बच्चों की शिक्षा बिना किसी बाधा के चलती रहे। इस हवन में आप भी सहयोग कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करके, शिक्षित भारत का सपना पूरा हो सकता है, हम सभी के छोटे-छोटे प्रयासों से।

आइए, हम सब मिलकर शिक्षा को सभी तक पहुंचाने का प्रयास करें। यह एक सराहनीय पहल है और हमें इस संस्था का समर्थन करना चाहिए। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप इस पहल में योगदान दे सकते हैं:

  • आप किसी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं।
  • आप अपनी पुरानी किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री दान कर सकते हैं।
  • आप अपना समय स्वेच्छा से देकर बच्चों को पढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

वास्तविक सेवा की संपर्क कर सकते हैं:

  • संपर्क सूत्र: वर्षा वर्मा
  • फोन नंबर: 8318193805

आपका छोटा सा योगदान भी एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा को सभी तक पहुंचाने का प्रयास करें।