
(ब्यूरो-रिपोर्ट, समाचार भारती)
अमरोहा. आज अमरोहा में “अमरोहा महोत्सव” का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, हरिसिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, डीएम राजेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर भजन संध्या में “राम आएंगे” भजन से ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने भजनों और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
महोत्सव का उद्देश्य अमरोहा की कला और संस्कृति को बढ़ावा देना हैं। इस महोत्सव के द्वारा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना और पर्यटन को बढ़ावा देना हैं। यह महोत्सव अमरोहा के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है और यह शहर की कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह महोत्सव 12 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। यह एक सकारात्मक पहल है जो अमरोहा शहर के विकास और संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी।