
(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)
लखनऊ . मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने 24 फरवरी 2024 को बसंत कुंज योजना स्थित (प्रेरणास्थल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेंपावर और मशीनरी की संख्या में वृद्धि करते हुए प्रेरणास्थल के संपूर्ण निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर, वाक-वे, लाइटिंग और मूर्ति के कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान प्रेरणा स्थल में कैफेट एरिया, योगा सेंटर और टॉयलेट एरिया के सिविल कार्य पूर्ण पाए गए। मौके पर निर्माणधीन म्यूजियम का कार्य भी तेजी से होते हुए पाया गया।
मंडलायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सम्पूर्ण सिविल कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि बटर पैलेस के बगल झुग्गी झोपड़ियां में रह रहे लोग और कुकरैल नदी के बगल रह रहे लोगो के लिए अलग-अलग टावर चिन्हित करते हुए उन्हें बसंत कुंज (प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना) में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उक्त स्थान से आए हुए लोग शिफ्ट भी हो रहे हैं। यह निरीक्षण मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा शहर के विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भी दर्शाता है कि वे शहर के सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।