बरेली और प्रयागराज में सीटी स्कैन सुविधा का ऑनलाइन शुभारंभ किया बृजेश पाठक ने।

By | February 9, 2024

(रिपोर्ट -रितिका गुप्ता)

  • स्थान: एनेक्सी स्थित सभाकक्ष
  • मुख्य अतिथि: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
  • उद्देश्य: आमजन को निःशुल्क Modern 32 Slice Technologyउपलब्ध कराना
  • स्थान: बरेली का 300 शैय्या चिकित्सालय एवं प्रयागराज का मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय
  • तकनीक: आधुनिक 32 स्लाइस तकनीक

 

 

लखनऊ.  आज एनेक्सी स्थित सभाकक्ष से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन सेवाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया की प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीपीपी मोड पर प्रदेश के 69 जनपदों को पूर्व में आच्छादित किया जा चुका है। अब प्रदेश के 71 जनपदों में यह सुविधा आमजन को समर्पित की गई है। यह सीटी स्कैन मशीनें आधुनिक 32 स्लाइस तकनीक पर आधारित हैं। इससे स्कैनिंग की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी। पीपीपी मोड पर प्रदेश के 69 जनपदों को पूर्व में आच्छादित किया जा चुका है। अब प्रदेश के 71 जनपदों में यह सुविधा आमजन को समर्पित की गई है। बरेली और प्रयागराज में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें निजी अस्पतालों में महंगी सीटी स्कैन जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा।