
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाकर आर्थिक संकट में फंसा मालदीव। कई मशहूर हस्तियों के अभियान के बाद भारतीयों ने मालदीव की तुलना में भारतीय द्वीपों को प्राथमिकता देना शुरू। भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से मालदीव को रोजाना 9 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। मालदीव की ट्रैवल एजेंसियों ने कहा है कि इसका असर देश के 44,000 परिवारों पर पड़ेगा।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण , फैंस की निगाहे अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी पर टिकी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर में 2800 साल पुरानी बस्ती की खोज ने इतिहासकारों और पुरातत्वविदों को हैरत में डाल दिया है। इस खोज से यह पता चलता है कि वडनगर एक प्राचीन और समृद्ध नगर था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (खड़गपुर) के एक संयुक्त अध्ययन में हड़प्पा के पतन के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर में सांस्कृतिक निरंतरता के प्रमाण मिले हैं। इससे यह संभावना बनती है कि “अंधकार युग (Dark Age)” एक मिथक था। वडनगर में प्राचीन मानव बस्ती कलाकृतियों का खजाना है।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बुंदेलखंड के कलाकारों को भी ले जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग झांसी के कलाकारों को बुंदेली भजन प्रस्तुत करने के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक इस दल में 15 सदस्य हैं और दल के सभी सदस्य 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर उल्लास में हैं। मऊरानीपुर क्षेत्र के रहने वाले लोक कलाकार और गायक रामाधीन आर्य बताते हैं कि वे अपने दल के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को बुंदेली भाषा में भजन प्रस्तुत करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से उनके पास प्रस्ताव के लिए फोन किया था और इस प्रस्ताव को उन्होंने पूरे खुशी के साथ स्वीकार करते हुए अपनी टीम के साथ तैयारी शुरू कर दी है।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनज़र भव्यता को और व्यापक बनाने के लिए जगह-जगह पर लेजर आधारित सुंदर कलाकृतियां सड़कों पर उकेरी गई है।
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। 17 जनवरी समय: अपराह्न 12:30 बजे ,स्थान: डीएवी डिग्री कॉलेज, लखनऊ।
अलीगढ़ में 25 जनवरी को होने वाली पीएम मोदी की रैली स्थगित, अब फरवरी में आ सकते हैं प्रधानमंत्री। भाजपा ब्रजप्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने दी जानकारी।
ग़ाज़ियाबाद. राम मंदिर को लेकर समस्त देशवासी उत्साहित है इसी को लेकर ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में हनुमान जी की एक १२१ फीट ऊँची मूर्ति का शिलान्यास होगा। जिसमे की ग़ाज़ियाबाद के सभी संत शामिल होंगे। जो की अयोध्या में राम मंदिर बनने से काफ़ी उत्साहित है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एकत्रित हो रहे है और राम भक्त हनुमान की १२१ फिट मूर्ति का शिलान्यास करेंगे।
केरल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो, अभिनेता सुरेश गोपी की बेटी भाग्य सुरेश की शादी में करेंगे शिरकत। रोड शो के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से कोच्चि के महाराजा कॉलेज के लिए रवाना हुए। इसके पहले एयरपोर्ट पर गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान और सीएम पिनाराई विजयन ने उनका स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस से पहले पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने कहा कि वे खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।