कानपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ शुरू किया।

By | March 1, 2024

आरिफ मोहम्मद (ब्यूरो चीफ) 

कानपुर नगर में भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र “विकसित भारत संकल्प पत्र” को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय पदाधिकारी और विभिन्न अभियान प्रमुख उपस्थित थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि भाजपा “विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान” के तहत आम जनता से अपने घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो घोषणा पत्र को संकल्प पत्र बोलती है और हमेशा हमने जनता से जो वायदे किये उनको पूरा किया है।

सुझाव इकट्ठा करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जाएंगे:

  • एलईडी वैन: प्रत्येक लोकसभा में प्रमुख स्थानों पर एलईडी वैन जाएंगी और जनता से पत्र के माध्यम से सुझाव भरवा कर जमा किए जाएंगे।
  • डिजिटल माध्यम: नमो ऐप के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति 9090902024 नंबर पर कॉल करके अपने सुझाव रिकॉर्ड करके भी सीधे पार्टी को भेज सकता है।
  • सुझाव पेटिका: विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे बाज़ार, बस्ती, साप्ताहिक बाज़ार, मंडी, भाजपा जिला कार्यालय, लोकसभा कार्यालय, कचहरी, कॉलेज आदि जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सुझाव पेटिकाएँ लगाई जाएंगी।
  • संवाद कार्यक्रम: भाजपा सभी जिलों एवं विधानसभाओं में संवाद कार्यक्रम करेगी तथा COHORT ग्रुप के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक, वाणिज्यिक एवं अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेगी।
  • गोष्ठियां: सभी प्रकोष्ठों के माध्यम से भी विधानसभा और जिला स्तर पर कार्यक्रम और गोष्ठियां होगी।

यह अभियान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में मार्च प्रथम सप्ताह से शुरू होगा। 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव संवाद करेंगे। नारी शक्ति वंदन अभियान के इस लाइव संवाद को पार्टी के लोग चयनित स्थानों पर जनता के साथ लाइव देखेंगे सुनेंगे। यह अभियान पार्टी को आम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने में मदद करेगा।