कानपुर में भव्य सनातन यात्रा, द ग्रेट खली ने किया शिरकत।

By | January 21, 2024

(रिपोर्ट – मोहम्मद आरिफ)

कानपुर में श्री राम सेवा मिशन और श्री राम लला परिवार के सहयोग से भव्य सनातन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम “द ग्रेट खली” भी शामिल हुए। रावतपुर स्थित रामलला मंदिर में आरती के बाद सनातन यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में द ग्रेट खली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सनातन यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान परमहंस आश्रम के बाबा सोहमानंद द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को निशुल्क यथार्थ गीता वितरित की गई।

परमहंस आश्रम के बाबा सोहमानंद ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य को ऐतिहासिक बताया। बाबा सोहमानंद ने यथार्थ गीता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जन जागरण हेतु परमहंस आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा निशुल्क यथार्थ गीता का वितरण कराया जा रहा है यह यात्रा अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में बढ़ रही उत्साह का प्रतीक है। यह यात्रा लोगों को भगवान राम और उनके आदर्शों से जोड़ने का भी काम कर रही है।

इस यात्रा में द ग्रेट खली का शामिल होना भी एक महत्वपूर्ण बात है। द ग्रेट खली एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। उनके शामिल होने से इस यात्रा को और अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यथार्थ गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो गीता का सरल और सुगम व्याख्या प्रस्तुत करता है। यह ग्रंथ लोगों को गीता के ज्ञान को आसानी से समझने में मदद करता है। परमहंस आश्रम द्वारा निशुल्क यथार्थ गीता का वितरण एक सराहनीय पहल है। इससे लोगों को गीता के ज्ञान से अवगत होने का अवसर मिलेगा।