
(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)
लखनऊ. बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री बृजेश पाठक के समक्ष विभिन्न दलों के कई नेता भाजपा परिवार में शामिल हुए।
इन नेताओं में शामिल हैं:
- सपा के पूर्व सांसद श्री शीश राम सिंह रवि (बिजनौर)
- बसपा के पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री डॉ. दानिश कमाल
- सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक श्री कालीचरन सोनकर (मीरजापुर)
- बसपा के पूर्व एमएलसी श्री अनिल कुमार अवाना (गौतमबुद्धनगर)
- सपा के पूर्व विधायक श्री कमलेश दिवाकर (कानपुर ग्रामीण)
- सपा से पूर्व विधायक श्री अम्बेश कुमारी (हमीरपुर)
- सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह राणा की पुत्री श्रीमती प्रियम्वदा राणा (सहारनपुर)
- सपा के पूर्व विधायक श्री भोनूराम सोनकर (गाजीपुर)
- बसपा से तीन बार विधायक श्री छब्बू पटेल (चन्दौली)
- सपा के पूर्व विधायक डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा (कानपुर)
- सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह (प्रयागराज पश्चिम)
- फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेन्टस वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री हरिओम कठेरिया
- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. हरि किशोर तिवारी (इटावा)
- यूपी श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लि. के पूर्व चेयरमेन श्री सुशील कुमार कटियार
- जिला अधिवक्ता संघ बांदा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय रामनाथ दुबे के पुत्र श्री राजेश कुमार दुबे
- लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजेश कोरी
- बहुजन समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुखलाल गौतम
- झांसी से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आर. के. अहिरवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि 10 साल केन्द्र और 7 वर्ष उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण की नीति के कारण जनमानस का स्नेह, समर्थन व विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आप सभी के भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के निर्णय का स्वागत है। सपा-बसपा व कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों में भगदड़ की स्थिति है। देश, प्रदेश, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के हित में काम करने वाला एक मात्र दल भाजपा है। इसलिए सभी भाजपा परिवार का हिस्सा बनना चाहते है। उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जन-जन में पैठ बनाई है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत की धाक भी बढ़ी है और धमक भी बढ़ी है। इसके अलावा, नगर पंचायत के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्य व पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।