
(रिपोर्ट – शिखर गौतम)
उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। गलन से लोग परेशान दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यानी भीषण गलन से अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार धूप तो निकलेगी, लेकिन पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ेगी।
प्रदेश में प्रयागराज सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। मकर संक्रांति तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली। मेरठ जिले में रात का तापमान 5.9 रहा। रात में भीषण गलन से लोग बेहाल दिखे। बृहस्पतिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश का औसत तापमान न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य डिग्री से कम है। जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ 20 डिग्री दर्ज की गई। यह सामान्य डिग्री से कम था।
लखनऊ में घना कोहरा छाया हुआ है जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पूर्वांचल में मौसम दोबारा बदल सकता है। वाराणसी सहित समूचा पूर्वांचल कोहरे की जद में है जिसकी वजह से दिनभर गलन से लोग परेशान दिखे। दिन में धूप से थोड़ी बहोत राहत तो मिली, लेकिन शाम होते ही गलन ने अपना पांव पसार लिया। मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। सुबह शाम घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते ही भीषण गलन होगी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
सुरक्षा के उपाय
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
- बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान दें।
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन और टोपी का प्रयोग करें।
- ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें।
उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। अगले एक हफ्ते तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सभी को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।