
(रिपोर्ट – राजेश गौतम )
लखनऊ उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “ज्योत से ज्योत जलाते चलो” कार्यक्रम का प्रारभं हुआ । यह कार्यक्रम 6 फरवरी से 12 फरवरी तक पूरे प्रदेश में जनपद स्तर, मंडल स्तर, ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत स्तर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पांडे जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी द्वारा की गयी। इस अवसर पर प्रख्यात कविजन सुर संगम के माध्यम से कविता पाठ कर सुर सागर सजाएं गए। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य और श्री राहुल गांधी जी द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के पांच न्यायों – युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, आर्थिक न्याय और भागीदारी न्याय – के बारे में आम जनमानस को जानकारी देना। राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पांडे ने बताया लोगों को श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश के संविधान को बचाने और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता और आम जनमानस ने भाग लिया अंशू अवस्थी ने कहा यह कार्यक्रम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में लोगों को एकजुट करने और उन्हें राहुल गांधी जी के विचारों से प्रेरित करने का एक प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को देश के वर्तमान मुद्दों पर जागरूक करना चाहते हैं और उन्हें एक बेहतर भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महत्व को समझने और राहुल गांधी जी के विचारों से प्रेरित होने में मदद करेगा।