उत्तरायणी कौथिंग-2024 का भव्य आगाज।

By | January 15, 2024

(रिपोर्ट – इशिका सिंह)

लखनऊ, 14 जनवरी 2024: पर्वतीय महापरिषद की ओर से 14 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय उत्तरायणी कौथिंग-2024 का भव्य आगाज रविवार को हुआ। शोभा यात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र जी का रथ, बाबा बागनाथ की झांकी, नन्दा राजजात यात्रा, महन्त दिव्यागिरी का रथ, औली पर्यटन स्थल की झांकी, पूणागिरि की झांकी, जगनाथ मन्दिर की झांकी, ग्वेल देवता का मन्दिर की झांकी, यमुनोत्री एवं गंगोत्री की झांकी, कैची धाम कैलाष मानसरोवर की झांकी, बद्रीनाथ व केदारनाथ की झांकी, धारी देवी, हाटकालिका मन्दिरों की झांकी, व गढवाली, कुमावंनी, जौनसारी, व भारतीय भूतपूर्व सैनिको का दल व उत्तराखण्ड का छोलिया कलाकरो का दल शामिल हुए। शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं0 नारायण दत्त पाठक व अन्य पुरोहितो द्वारा मंत्रोचारण के बीच यात्रा का स्वागत किया गया। ततः पष्चात एल.डी.ए. कालोनी से आये मातृ शक्ति द्वारा मंगल गीत गाया गया।

सांयकालीन सत्र – का उद्वघाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह व विषिष्ठ अतिथि राज्य सभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमत्री दिनेष शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री बृजेष पाठक ने दीप प्रज्वालित कर किया। अतिथि का स्वागत मुख्य संयोजक टी एस मनराल, संयोजक के एन चन्दोला, अध्यक्ष गणेष चन्द जोषी व महासचिव महेन्द्र सिह रावत ने पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर उत्तरायणी कौथिग-2024 का पर्वत गौरव सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ललित सिह पोखरिया को दिया गया।

मुख्य अतिथि रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने अपने वक्तव्य में सभी को उत्तरायणी की शुभकामनाऐं देते हुऐ कहा कि अपने संस्कृति व कल्चर के बारे में अपने बच्चों को कैसे षिक्षा देनी है तो पर्वतीय महापरिषद सें सीखें। उन्होंने कहा कि मै भी आप ही के परिवार का हूॅ क्योकि मेरी बहु भी उत्तराखण्ड की है और जब उत्तराखण्ड राज्य बना तब भी में उत्तर प्रदेष का मुख्यमंत्री था तब दोनो राज्य एक थे। उन्होंने कहा कि इस उत्तराखण्ड में धामी जी व उत्तर प्रदेष में मुख्य मंत्री योगी जी है। जो दोनो राज्य के पेडिग मामले निपटा रहे है दोनो अच्छे कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मै हमेंषा से पर्वतीय समाज के साथ रहा हॅे और आगे भी रहूॅगा मै विष्वास दिलाता हूॅ मै पर्वतीय समाज के परिवार से जुडा हॅू , और जब भी मेरी जरूरत पडेगी मै उपस्थित रहूगां।

उत्तरायणी कौथिंग-2024 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्वतीय महापरिषद के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति आयोजित की गयी। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में जबरदस्त भी़ड़ उमड पडी जिससे लगता है कि लोग उत्तरायणी कौथिंग का बेसबरी से इन्तजार था। पूरे कार्यक्रम के मैदान में चारों ओर सी सी टीवी कैमरे से लैस किया गया है पूरे परिरक्षा व्यवस्था पूरे परिसर में है। स्टाल्स कमेंटी ने सारे स्टालों की आईडी आने वाले दर्षकों को कार्यक्रम स्थल से आने- जाने हेतु आईडी प्रूफ अन्य जानकारी पहले से अपने पास रखी है। स्टाल प्रभारी रविन्द सिह ने बताया कि कौथिग में विभिन्न खाद्यय पदार्थो के स्टालस जैसे उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्व बाल मिठाई, बुरास, संतरे, माल्टे का जूस आदि सम्मलित है।