जबलपुर एनएसयूआई जिला महासचिव अंशुल सिंह के घर पर हुआ पथराव

By | July 12, 2019

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव अंशुल सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है।मदन महल पुलिस के मुताबिक, अंशुल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार सुबह करीब 4.00 बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पथराव किया। हालांकि जब वे बाहर निकले तो लोग भाग गए। ऐसा किसने और क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। अंशुल वीर सावरकर वार्ड में रहते हैं।

जिला महासचिव अंशुल सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उनके घर पत्थर बरसाए गए जिसके चलते खिड़कियों के कांच टूट गए और परिवार दहशत में है। उन्होंने मदनमहल थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।

अंशुल ने बताया कि वे छात्र नेता हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी में गड़बड़ी करने वाले कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने घर पर पथराव कराया है। सभी के नाम पुलिस को सौंपते हुए अंशुल ने कहा कि यदि उन पर या परिवार के किसी सदस्य पर हमला होता है तो उसके लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे।

आयुर्वेद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के भ्रष्टाचार को किया था उजागर

एनएसयूआई के जिला महासचिव अंशुल सिंह गत 1 जुलाई को आयुर्वेद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविकांत श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया था कि महाविद्यालय की बागडोर जिस व्यक्ति के ऊपर है वह 2015 में विभागीय पदोन्नति परीक्षा में प्राचार्य पद के लिए अयोग्य घोषित हो चुके हैं फिर भी राजनैतिक पकड़ के चलते प्रभारी प्राचार्य का पद पर बने हुए हैं। डॉ. रविकांत श्रीवास्तव पर आरोप लगाया था कि उनके द्वारा बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए एक एकड़ जमीन में 40 फीट की रोड सार्वजनिक कर दी। इसी तरह कुछ वर्षों पूर्व महाविद्यालय का नवनिर्मित भवन जो 4 करोड़ 81 लाख 54 हजार रुपए की लागत से तैयार हुआ था वह जर्जर हालत में है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply