बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी …

By | April 29, 2019
 बुंदेलखण्ड के उरई में गठबंधन की चुनावी जनसभा हुई जिसमें बड़ी तादाद में लोग बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यह विश्वास हो चला है कि गठबंधन के प्रत्याशी श्री अजय सिंह को भारी जीत और भाजपा को करारी हार मिलेगी।
        बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु0 मायावती जी ने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पलायन कांग्रेस सरकार में हुआ है। कांग्रेस कहती है कि वह गरीबी दूर करेगी। सत्ता में लम्बे समय तक रहने के दौर में भी उसने गरीबों, कमजोर वर्ग को कुछ दिया होता तो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी बनाने की जरूरत ही नहीं होती। इस बार गंगा मइया भी इनसे नाराज है। उनको इस बार आशीर्वाद मिलने वाला नहीं है। सभी बड़े छोटे चैकीदार मिलकर चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें इन्हें वोट मिलने वाले नहीं है।   कु0 मायावती जी ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी अपने को पिछड़े वर्ग का बताते हैं वे कागजी पिछड़े हैं असली पिछड़े नहीं है। वे फर्जी बैकवर्ड है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। वह झूठे वादे कर रही है। हम गरीबों को सरकारी और निजी क्षेत्र में स्थाई नौकरी देंगे। पीछे अब सिर्फ भाजपा है आगे गठबंधन चल रहा है। उन्होंने सभी से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड के लोगों को कोई धोखा नहीं दे सकता। अगर यहां किसी से वादा किया होगा तो पूरा न होने पर उसका जनता वोट डालकर हिसाब किताब कर लेगी। सन् 2014 में भाजपा ने कई वायदे किए थे, पूरा एक भी नहीं किया। भाजपा भागती जनता पार्टी और भागती जुमला पार्टी है। ये चुनाव चैकीदार से चैकी छीनने का है।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बच्चो को दूध और अंडा पौष्टिक आहार देने का काम किया था। गरीब महिलाओं को पेंशन दी थीं इसे भाजपा ने खत्म कर दिया। यूपी डायल 100 की व्यवस्था भी खराब कर दी। लैपटाॅप नहीं बांटा। गंगा मइया की कसम खाकर दिल्ली पहुंचे पर गंगा मां को भी धोखा दे दिया। हमारे डैम, बिजली पानी पहुंचाने के इंतजामों को रोक दिया। उन्होंने कहा पहले, दूसरे, तीसरे चरण के लोगों ने अपना धर्म निभा दिया अब आपकी बारी है। आप जिताएंगे तो प्रचारमंत्री हट जाएंगे। हम आपको नया प्रधानमंत्री देंगे।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
                         प्रकाशन/प्रसारण हेतु-  दिनांकः 26.04.2019
                                          (राजेन्द्र चौधरी)
                                            मुख्य प्रवक्ता
Category: Uncategorized

Leave a Reply