दिमाग को कमजोर बना देती हैं ये पांच गलत आदतें, तीसरी आदत तो सबसे खतरनाक

By | March 2, 2019

इंदौर. इंसान के शरीर का महत्वपूर्ण अंगों में से एक है दिमाग। इसी से पूरे शरीर की गतिविधियां कंट्रोल होती है। दिमाग को स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी है नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आने लगते हैं। आज की जीवनशैली में ऐसी कई आदतें हैं जिससे दिमाग कम उम्र में ही कमजोर होने लगता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में…

1. ओवरइटिंग

ओवरइटिंग करने से मोटापा ही नहीं बढ़ता है, बल्कि दिमाग के लिए भी हानिकारक होता है। दरअसल ज्यादा खाने से दिमाग की धमनियां सख्त हो जाती है और दिमाग पर हानिकारक प्रभाव पडऩे लगता है। इसलिए दिन में दो-तीन बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।

2. ज्यादा मीठा खाना

इस संबंध में कई तरह के शोध भी सामने आए हैं कि ज्यादा मीठा खाने से हमारा शरीर विटामिन्स और पोषक पदार्थों का ठीक तरह से अवशोषण नहीं कर पाता है। इससे कुपोषण का खतरा बढ़ जाता है और दिमाग का भी संपूर्ण तरीके से विकास नहीं होता है।

mind-3

3. तनाव लेना

मानसिक तनाव का सबसे बुरा असर दिमाग पर पड़ता है। इस वजह से शरीर की अन्य गतिविधियां भी धीमी पड़ जाती है। इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए अपनी दिनचर्या को सही रखें और तनाव से दूर रहें।

4. नाश्ता न करना

अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, तो यह आदत भी आपके स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर डालती है। इससे शरीर में पोषक पदार्थों की मात्रा कम होती जाती है। इसके अलावा सुबह का नाश्ता नहीं करने से शरीर में शुगर का लेवल कम हो जाता है। इसके कारण दिमाग में ठीक तरह से पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। इसके कारण ब्रेन डीजनरेशन की समस्या होती है। इससे दिमाग कमजोर होने लगता है। इसलिए सुबह का नाश्ता करने की आदत जरूर बनाएं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी रखें ताकि दिमाग को अपने क्रियाकलापों के लिए ऊर्जा मिल सकें।

5. देर तक सोना

दिमाग पर सबसे ज्यादा प्रभाव सोने का पड़ता है। कम नींद लेना और अधिक नींद लेना, दोनों की स्थिति दिमाग को प्रभावित करती है। इस संबंध में हुए शोध के अनुसार ज्यादा सोने से दिमाग की सक्रियता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी होने की आंशका बढ़ जाती है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply