श्रीलंका मे हुआ बम धमाका …

By | April 22, 2019

श्रीलंका  में  गुड फ्राइडे के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने यह जानकारी दी थी ,इस हमले में 4 भारतीयों की भी मौत हुई है।रविवार को चर्च और होटलों समेत कुल 8 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इस हमले में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर सोमवार सुबह कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक और बम बरामद हुआ है। इसे सुरक्षाबलों ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया।

हमले के बाद अफवाहों से बचने के लिए एहतियातन पूरे देश में सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। वहीं शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया था। सुबह 6 बजे कर्फ्यू हटा लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनसेकेरा ने कहा कि विस्फोट रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) 8.45 बजे हुआ।

Category: Uncategorized

Leave a Reply