पार्टी के कोटे से राम विलास पासवान बनेगे मंत्री …

By | May 27, 2019

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अब मंत्रिमंडल के गठन की कवायद तेज है। इस बीच एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने कहा है कि सुप्रीमो रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ही पार्टी के कोटे से मंत्री बनेंगे। साथ ही वे बिहार से राज्‍यसभा जाएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से भी कुछ मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

विदित हो कि लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान की पार्टी (एलजेपी) ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद एलजेपी अध्‍यक्ष राम विलास पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी चिराग पासवान को मंत्री बनाना चाहती है। लेकिन अब खुद राम विलास पासवान के मंत्री बनाए जाने की बात सामने आई है।
पासवान का कैबिनेट मंत्री बनाना तय 
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को लेकर अटकलों के बीच एलजेपी ने अपने कोटे से पार्टी सुप्रीमो राम विलास पासवान का नाम तय कर दिया है। राम विलास पासवान वर्तमान केंद्र सरकार में भी कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल कागठन प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है।
जेडीयू से भी कुछ मंत्री होंगे शामिल
माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल में जेडीयू से भी कुछ मंत्री शामिल किए जाएंगे। पिछली सरकार में जेडीयू से केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी मंत्री नहीं था। सोमवार को जेडीयू के ललन सिंह का विधान परिषद से इस्‍तीफे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply