
कार्यक्रम में श्रीमती नीलम सिंह द्वारा उपस्थित उ0प्र0 पुलिस परिवार के सदस्यों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि वामा सारथी द्वारा यह कार्यक्रम उ0प्र0 पुलिस परिवार के समुचित स्वास्थ्य एवं बच्चों के कैरियर को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन/ काउंसलिंग बेहद महत्वपूर्ण हैं। काउंसलिंग न केवल बच्चों के समग्र विकास एवं उचित मार्ग दर्शन हेतु आवश्यक है, अपितु बच्चों के कैरियर में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका सही हल निकालने के साथ साथ बच्चों को मोरल सपोर्ट प्रदान करने के लिये भी अत्यन्त आवश्यक है।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला अपने परिवार की वामा सारथी है। यदि महिला स्वस्थ है तभी वह अपने परिवार को स्वस्थ रख सकती हैं। महिलाएं किसी भी परिवार की केन्द्र बिन्दु होती हैं। परिवार को सही रास्ते पर ले जाने के लिये महिलाओं का स्वयं सक्षम होना भी जरूरी है। वामा सारथी के तत्वाधान में आज के दिन माता-पिता, छात्रों, शिक्षक व बच्चों के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कई बच्चे सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने अच्छे कैरियर से वंचित रह जाते हैं। आज के इस आयोजित कार्यक्रम में संवाद सत्र (प्दजमतंबजपवद ैमेेपवद) के दौरान बच्चे कैरियर संबंधी अपने मन की सारी दुविधाएं, सारे कंफ्यूजन दूर कर सकंेगे। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है, प्रत्येक क्षेत्र में नये-नये कोर्स या नई-नई सम्भावनाएं मौजूद हैं हम अपनी योग्यता, लगन और रूचि को ध्यान में रखकर आगे बढ़ सकते हैं और अपने भविष्य को संवार सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाइडेंस, कैरियर काउंसलिंग यह सभी छात्रों के जीवन के लिये महत्वपूर्ण अंग है। सभी से अपेक्षा की जाती है कि वामा सारथी द्वारा भविष्य में आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठायें। मंजिल एक है, रास्ते अनेक हैं, कैसे जाना है, हम सभी को तय करना है।
ऽ पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश गिरफ्तार,
ऽ 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस,
ऽ एक स्कूटी, एक टाटा सूमो गोल्ड,
ऽ 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हिमांचल निर्मित बरामद
दिनांक 20/21-04-2019 को रात्रि में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर आर0के0 सिटी के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिससे एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। अन्य बदमाश भाग गये जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे/मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस, एक स्कूटी, एक टाटा सूमो गोल्ड, 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हिमांचल प्रदेश निर्मित बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शहजाद नि0 नगला ताती, थाना कंकड खेडा जनपद मेरठ।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, एक जीवित एक खोखा कारतूस
2- एक स्कूटी
3- एक टाटा सूमो गोल्ड
4- 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हिमांचल निर्मित
जनपद वाराणसी- थाना रोहनियाॅ
ऽ 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 तमंचा 02 जीवित कारतूस बरामद
दिनांक 21-04-2019 को थाना रोहनियाॅ पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अपराधी दिलशाद अहमद को राजातालाब पुरानी पुलिस चैकी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना रोहनियाॅ पर हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना रोहनियाॅ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-दिलशाद अहमद निवासी कोखराज थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी।
बरामदगी
1-01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस
जनपद एटा- थाना मारहराऽ 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 21-04-2019 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ग्राम पचपेड़ा के पास से घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी सत्यवीर को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना मारहरा के मु0अ0सं0 72/19 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सत्यवीर निवासी सभापुर थाना निधौली कलाॅ जनपद एटा।
जनपद प्रयागराज- थाना खीरी
ऽ 15-15 हजार रूपयेय पुरस्कार घोषित चार लुटेरे गिरफ्तार,
ऽ लूट के 1,30,000 रूपये,
ऽ लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की 02 मोटर साइकिलें,
ऽ 02 तमंचे व 03 जीवित कारतूस, 02 मोबाइल फोन बरामद
दिनांक 20-04-2019 को रात्रि में थाना खीरी पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर चार लुटेरों को पथरपुर नहर पुलिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 1,30,000 रूपये, लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की 02 मोटर साइकिलें, 02 तमंचे व 03 जीवित कारतूस, 02 मोबाइल फोन बरामद हुए।
-6- पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक गैंग है, जो उ0प्र0 व म0प्र0 के विभिन्न जनपदों में लूट व चोरी की घटनाएं करता है। इनके द्वारा लूट की कई घटनाएं कारित की गयी है। चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना खीरी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आदित्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू निवासी सिगटी थाना गढ़ जनपद रींवा, म0प्र0।
2-विनीत नामदेव निवासी सिगटी थाना गढ़ जनपद रींवा, म0प्र0।
3-राम विशाल सिंह निवासी सिगटी थाना गढ़ जनपद रींवा, म0प्र0।
4-बृजेश जायसवाल उर्फ छोटे निवासी सिगटी थाना गढ़ जनपद रींवा, म0प्र0।
बरामदगी
1- लूट के 1,30,000 रूपये
2- लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की 02 मोटर साइकिलें
3- 02 तमंचे व 03 जीवित कारतूस
4- 02 मोबाइल फोन
जनपद प्रयागराज- थाना धूमनगंज
ऽ 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 21-04-2019 को थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अपराधी इरफान उर्फ गुड्डू को सदाब चैराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक असलहा व एक आई 20 कार बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना धूमनगंज के मु0अ0सं0 98/18 धारा 147/148/149/307/427/323 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना धूमनगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरफान उर्फ गुड्डू निवासी मेंहदौरी थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज मूल पता ग्राम टेकारी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
बरामदगी
1-एक असलहा
2-एक आई 20 कार
-7-जनपद प्रयागराज- थाना करैली
ऽ 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 21-04-2019 को प्रातः थाना करैली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अपराधी रवि कुशवाहा को थाना करैली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना करैली के अभियोग में वर्ष 2017 से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रवि कुशवाहा निवासी करैलाबाग थाना करैली जनपद प्रयागराज।
जनपद गौतमबुद्धनगर- थाना सेक्टर 58
ऽ एक शराब तस्कर गिरफ्तार,
ऽ 18 लाख रूपये कीमती अवैध शराब व एक ट्रक बरामद
दिनांक 20.04.2019 को रात्रि में थाना सैक्टर 58 पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर सैक्टर 62 नोएडा से 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ ट्रक जिसमे कुल 316 पेटी नाजायज शराब बरामद की गई । बरामद शराब की कीमत लगभग 18 लाख रूपये है।
इस संबंध में थाना सेक्टर 58 पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. गोविंद सिंह निवासी ग्राम आलमपुर थाना तोसाम जिला भिवानी, हरियाणा।
बरामदगी
1. 316 पेटी
2. फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ एक ट्रक।