अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल में एडमिशन शुरू

By | June 17, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रम के विभिन्न कोर्स एम.ए. (हिन्दी साहित्य), एल.एल.एम. (विधि), एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बी.ए. (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एम.ए. (योग विज्ञानं एवं चिकित्सा प्रबंधन), एम.एस. डब्ल्यू. (समाज कार्य),एम.कॉम (वाणिज्य), एम.एससी. (भौतिक शास्त्र,गणित,रसायन शास्त्र) आदि कोर्स संचालित करते हैं।

छात्रों को जानकारी दे दें कि अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय में सत्र  2019-20 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट www.abvhv.edu.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट : www.abvhv.edu.in तथा एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल
https://abvhv.mponline.gov.in/Portal/ पर देखें।

आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://abvhv.mponline.gov.in/Portal/Services/ABVHV/ADMISSION/frmAdmission.aspx

अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय

अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है। हिंदी को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसकी स्थापना 19 दिसंबर 2011 को की गई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई हिंदी भाषा के प्रबल पक्षधर रहे थे इसलिए इस विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा गया। हिंदी भाषा को प्रसिद्ध बनाने के लिए इसे भारत के केंद्र में स्थित किया गया। क्योंकि भोपाल भारत के केंद्र में स्थित इसलिए इस विश्वविद्यालय को यहाँ स्थापित किया गया।

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी द्वारा इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास 6 जून 2013 को भोपाल में किया गया। विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफ़ेसर रामदेव भारद्वाज हैं। इस विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य अगस्त 2013 से आरम्भ किया गया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply