
मैनचेस्टर। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को आईसीसी विश्वकप के सांसों को रोक देने वाले पहले सेमीफाइनल में बुधवार को 18 रन की हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही भारतीय टीम विश्वकप से बाहर हो गई। भारत की हार के साथ ही करोड़ों भारतीयों का सपना एक झटके में टूट गया। वर्षा बाधित इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं पायी।
रवींद्र जडेजा ने बेशक 77 और महेंद्र सिंह धोनी ने 50 रन बनाए। लेकिन इनके अंतिम ओवरों में आउट होते ही भारत की उम्मीदें टूट गईं। भारत ने 49.3 ओवर में 221 रन बनाए। भारत लगातार दूसरे विश्वकप में सेमीफाइनल में बाहर हुआ। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ लगातार दूसरे विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड ने 2015 के विश्वकप में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
अपडेट
07:30 PM: सेमीफाइनल में भारत का निराशाजनक तरीके से अभियान खत्म हो गया है। प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत को 18 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है।
07:07 PM: पारी के आखिरी तीन ओवर बाकी है। भारतीय टीम को जीतने के लिए 18 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है।
06:59 PM: रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धौनी ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत को जीतने के लिए 25 गेंदों पर 43 रनों की दरकार है।
06:55 PM: रविंद्र जडेजा की धमाकेदार पारी जारी है। उन्होंने धौनी के मुकाबले दोगुने रन बना दिए हैं। भारत का स्काेर 200 के करीब है।
06:41 PM: धौनी और जडेजा के बीच शानदार साझेदारी के दम पर भारत की मैच में वापसी हाे गई है। रवींद्र जडेजा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। टीम को अब 45 गेंदों पर 72 रनों की जरूरत है।
06:30 PM: भारत की ओर से रवींद्र जडेजा उपयोगी पारी खेल रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक 45 रन निकल चुके हैं। वे धौनी के साथ 67 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
06:14 PM: भारत के विकेटकीपर एमएस धौनी और रवींद्र जडेजा के बीच अब तक 32 रनों की साझेदारी हाे चुकी है।
06:01 PM: भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। उनका साथ महेंद्र सिंह निभा रहे हैं। टीम को इस समय जीत के लिए 132 रनों की दरकार है।
05:52 PM: भारत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम ने 100 रन से पहले हार्दिक पांड्या के रूप में छठा विकेट गंवा दिया है।
05:40 PM: भारत को इस समय विकेट की तलाश है। क्रीज पर हार्दिक पांड्या का साथ महेंद्र सिंह धौनी दे रहे हैं। भारत का स्काेर 100 के करीब है।
05:20 PM: भारत ने ऋषभ पंत के रूप में पांचवा विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 32 रन बनाए। भारत को इस समय जीत के लिए 165 रनों की जरूरत है।
05:05 PM: भारत के लिए ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। दाेनों के बीच अब तक 46 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
04:50 PM: भारत ने लगातार गिर रहे विकेटाें के बीच 50 रन पूरे हो गए हैं। इस समय क्रीज पर हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत है।
04:18 PM: टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा है। दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।।
04:00 PM: राहुल के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बैटिंग करने आए हैं। फिलहाल कार्तिक और ऋषभ पंत क्रीज पर खड़े हैं।
3:52 PM: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा। लोकेश राहुल महज 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हैनरी ने आउट किया।
03:46 PM: ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर विराट कोहली लौटे पवेलियन। 2.4 ओवर में 5 रनों पर भारत को लगा दूसरा झटका। विराट कोहली 6 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, अंपायर ने आउट दिया, इसके बाद कोहली ने रिव्यू लिया और रिव्यू में उन्हें अंपायर के फैसले के हिसाब से आउट दिया गया।
03:38 PM: रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है। 1.3 ओवर में 4 रन पर भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित चार गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी की गेंद पर टॉम लेथम ने लपका कैच।
03:32 PM: लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय पारी शुरू की। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर कर रहे हैं, राहुल ने सिंगल लेकर टीम और अपना खाता खोला।
03:20 PM: न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 239 रन बनाए। मिशेल सैंटनर 9 और ट्रेंट बोल्ट 3 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। न्यूजीलैंड के लिए रोस टेलर ने 74 रनों की पारी खेली।
03:15 PM: न्यूजीलैंड ने आठवां विकेट गंवाया। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी की गेंद पर मैट हेनरी कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। भुवी ने 10 ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके।
03:11 PM: भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में टॉम लेथम रविंद्र जडेजा को बाउंड्री लाइन पर कैच थमा बैठे। इस तरह से न्यूजीलैंड ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट गंवाए। लेथम 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। 48.1 ओवर में 225 रनों पर कीवी टीम को दूसरा झटका लगा।
03:08 PM: रविंद्र जडेजा के डायरेक्ट हिट पर रोस टेलर रनआउट हुए। 47.6 ओवर में दो रन लेने के चक्कर में टेलर आउट हुए। 90 गेंद पर 74 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे टेलर। न्यूजीलैंड ने 225 रनों पर गंवाया छठा विकेट।
03:03 PM: 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 217/5, टेलर 70 और लेथम 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। न्यूजीलैंड के खाते में तीन ओवर और बचे हैं।
02:55 PM: रोस टेलर और टॉम लेथम पारी को आगे बढ़ाएंगे। भुवनेश्वर कुमार अपना ओवर पूरा करने की तैयारी में।
02:55 PM: भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर उतर चुकी है। न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाज भी मैदान पर उतर रहे हैं।
9 जुलाई को कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा और तेजी से रन नहीं बनाने दिए। न्यूजीलैंड की पारी के 46.1 ओवर हुए थे तभी बारिश ने दस्तक दे दी। उस समय तक न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट पर 211 रन बनाए थे। रॉस टेलर 67 और टॉम लेथम 3 रन बनाकर नाबाद थे। केन विलियमसन ने 67 रन की पारी खेली थी। एक बार जो बारिश हुई तो रुकने का नाम नहीं लिया। आखिरकार अंपायर्स को मैच रिजर्व डे पर कराने का फैसला करना पड़ा। भारत की ओर से मैच में 9 जुलाई को युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने अपने 10 ओवर का कोटा खत्म किया। इन तीनों ने क्रम से 63, 34 और 55 रन देकर 1-1 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडन रखते हुए 25 रन देकर 1 विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार ने 8.1 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 30 रन देकर 1 विकेट लिया।