
26 अप्रैल 2019 को श्रीमती डिम्पल यादव, सांसद का कन्नौज में रोड शो होगा। इसके लिए भव्य तैयारियां हो रही है। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। सपा और बसपा के झंडे अभी से क्षेत्र में लहराने लगे है।
श्रीमती डिम्पल यादव 10.35 बजे कन्नौज पहंुचकर रोड शो में शामिल होगी। शहर में उनका जगह-जगह स्वागत होगा। रोड शो में आम जनता की स्वतः स्फूर्त भागीदारी दिखाई देती है। बड़ी सख्या में महिलाएं, पुरूष, नौजवान, अल्पसंख्यक सभी डिम्पल जी की यात्रा में शामिल होंगे।
इसके पहले भी कन्नौज में ही 24 अप्रैल 2019 को रोड शो में श्रीमती डिम्पल यादव का भारी स्वागत हुआ था। इसमें सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। जिन रास्तों से डिम्पल जी रोड शो में निकली वहां उन पर फूलों की वर्षा की गई थी।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 25.04.2019
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता