कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय लल्लू कई कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार, जा रहे थे राजभवन का घेराव करने

By | January 15, 2021

लखनऊ में शुक्रवार को किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार नेताओं को इको गार्डन ले गई है।इसके साथ आराधना मिश्रा मोना को उनके घर मे नज़रबंद किया गया है।

लखनऊ में कांग्रेसी किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजभवन घेराव करने जा रहे थे। कांग्रेसी विधायक निवास से राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कांग्रेसी नेता नहीं माने। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को इको गार्डन भेज दिया है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply