29 जनवरी को शुरू होगा बजट सत्र, 15 फरवरी तक चलेगा सत्र का पहला चरण

By | January 14, 2021

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा। वित्‍त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय ने दी है।

2 चरणों में होगा बजट सत्र

बजट सत्र 2 चरणों में होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।

15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित

बजट सत्र के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करने में आसानी के लिए किया गया है।

कोविड-19 के चलते नहीं बुलाया गया शीत सत्र

कोविड-19 के चलते इस बार संसद का शीत सत्र नहीं बुलाया गया। सरकार ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विपक्ष ने उस पर किसानों के विरोध प्रदर्शन और दूसरे मुद्दों पर चर्चा करने से बचने का आरोप लगाया था।

Category: Uncategorized

Leave a Reply