
(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)
देवरिया. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया के भाटपाररानी में सामुदायिक विकास योजनांतर्गत 5.2574 करोड़ की स्वीकृत लागत से विकास खंड भाटपाररानी में अनावासीय एवं आवासीय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के 80 लोकसभा सीट जीतना निश्चित है। सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और आने वाले समय में सपा पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जायेगी। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव के परिवार का कोई सदस्य लोकसभा का मुंह नहीं देख पाएगा और कांग्रेस अपनी रायबरेली की भी सीट नहीं बचा पाएगी। अखिलेश यादव और राहुल गांधी चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें गरीबों का दर्द नहीं पता। उन्होंने विश्वास के साथ कहा की तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया की किसी आमिर को गरीब दिखाकर गरीबों का हक नहीं मारा जाएगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कमजोर हो चुकी हैं और भाजपा का मुकाबला करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है और 2024 में तीसरी बार सरकार बनने पर गरीबों के लिए और अधिक काम करेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाषण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का संकल्प लिया।