लखनऊ में आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

By | January 19, 2024

(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)

लखनऊ में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा आज बलरामपुर चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नदवतुल उलेमा लखनऊ के 150 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक डा. अविनाश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इंसानियत के कामों में ये संस्था हमेशा आगे रहती है। जो एक महान कार्य है। ऑल इण्डिया पयामे इंसानियत फोरम के संयोजक मौलाना इस्तेफाउल हसन ने अपने विचार रखे तथा कहा कि इसी तरह के कार्यों से हम आपस में भाईचारा स्थापित करके एक अच्छा समाज बना सकते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन फोरम के माध्यम से हमेशा समाज की सेवा करने वाले श्री शफीक चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हजरत मौलाना अबुल हसन अली नदवी (अली मिया) द्वारा स्थापित आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम जो कि एक गैर राजनीतिक समाज सेवी संस्था है जो शुद्ध मानवीय तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित बिना किसी जाति,पंथ या धार्मिक भेदभाव के प्रेम,आपसी भाईचारा,मानवता का संदेश फैलाने की भावना से सेवा कर रही है। जिसका उद्देश्य मानव को मानव से और हृदय को हृदय से जोड़ना है। ये फोरम देश के विभिन्न शहरों में समाज सेवा के कार्य जैसे मेडिकल कैम्प,रक्तदान शिविर, बाढ़ राहत शिविर,अस्पतालों में जाकर मरीज़ों की सेवा,वृद्धाश्रम में सेवा, आदि का आयोजन करता रहता है। इस मौके पर फोरम के प्रबन्धक डा. रियाज अहमद भी मौजूद थे।

रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है जो किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। रक्तदान करने से रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को मदद मिलती है। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का उत्पादन होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। रक्तदान करने के लिए किसी खास उम्र या शारीरिक स्थिति की आवश्यकता नहीं होती है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से पहले व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि

  • व्यक्ति को स्वस्थ होना चाहिए।
  • व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
  • व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • व्यक्ति को धूम्रपान या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी की जिंदगी बदल सकता है। इसलिए, यदि आप स्वस्थ हैं तो रक्तदान अवश्य करें।