क्या सिंघदेव बनेंगे डेपटी सीएम?

By | June 30, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच ये धारणा फैलती जा रही थी कि राज्य मे कांग्रेस का पार्टी संगठन लगातार कमज़ोर पड़ता जा रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि सत्ता की ताक़त सीएमओ में केंद्रित होती जा रही है। दूसरी वजह बघेल के नेतृत्व में ओबीसी धड़े की बढ़ती दावेदारी है। बघेल खुद ओबीसी नेता हैं। पार्टी में ओबीसी धड़े की पकड़ मज़बूत होने की वजह से लंबे समय से कांग्रेस के साथ रहा आदिवासी समुदाय चिंतित है।

(फाइल फोटो)

तीसरी वजह टीएस सिंहदेव का असर है। सिंहदेव का राज्य की 14 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। सिंहदेव का असंतोष इन सीटों पर कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता था। कांग्रेस के राज्य प्रमुख के तौर पर बघेल को एक मज़बूत पार्टी संगठन बनाने के लिए तारीफ मिली। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जीत हासिल की. लेकिन पिछले चार से मुख्यमंत्री पद संभालने के दौरान पार्टी संगठन कमज़ोर हो गया। पार्टी नेतृत्व अब इस कमज़ोरी को दूर करना चाहता है। बघेल ने राज्य में हिंदू तीर्थों को बढ़ावा देने पर काफ़ी ज़ोर लगाया है।