अस्पताल में शव की आंख गायब, परिजनों ने किया हंगामा : बस्ती

By | February 4, 2024

(रिपोर्ट – इशिका सिंह)

बस्ती : शुक्रवार को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखे बॉडी से दोनों आंखें गायब होने से हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर आंख निकालने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृत युवती का नाम शिवानी था। वह 18 वर्ष की थी। वह बीमार थी और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। 2 फरवरी को उसकी मौत हो गई और  उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था और जब सुबह परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे तो बॉडी को देख परिजनों के होश उड़ गए। बॉडी से दोनों आंखें गायब थी। परिजनों का आरोप है कि रात भर रखे बॉडी को डॉक्टर ने छेड़छाड़ की और बॉडी से आंखे निकाल ली गई।

वहीं इस मामले में एडिशनल सीएमओ डॉ एस के चौधरी ने बताया कि आंख बहुत नाजुक चीज होती है. डीप फ्रीजर में रखने की वजह से कभी-कभी इस तरह के मामले सामने आते हैं । परिजनों ने हंगामा किया और पोस्टमार्टम रोक दिया। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी का शरीर ठीक-ठाक था। हम लोगों ने अपनी आंखों के सामने उसे अस्पताल में पहुंचाया, और जब मर्चरी से पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को पहुंचाया गया तो मेरे बेटी दोनों आंखे गायब थी। वही मां ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि तो मेरी बेटी के मृत शरीर से दोनों आंख निकाल ली गयी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह एक गंभीर मामला है। यह अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।