53 के हुए सलमान, भांजे आहिल के साथ काटा केक, सुष्मिता संग किया डांस

By | December 28, 2018

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

मुंबई- 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन था,  और वे 53 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने फार्म हाउस पर बीती रात को पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। खास बात यह है कि, इस पार्टी से जुड़े और जन्मदिन को केक कटिंग प्रोग्राम के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सलमान खान को उनके करीबी दोस्त, बॉलीवुड कलाकार और फैंस लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान के केक कटिंग वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें वे अपने भांजे आहिल के साथ केक काट रहे हैं। चलिए सबसे पहले आपको दिखाते हैं यह पहला

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सलमान खान की गोदी में उनके क्यूट भांजे आहिल हैं। सलमान ने आहिल के साथ अपना बर्थडे केक काटा।

इस दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए।

सलमान खान केक काटते समय काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी गोदी में आहिल काफी क्यूट लग रहे हैं।

यह तीसरे वीडियो में आप देख सकेंगे कि सलमान खान अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ डांस कर रहे हैं। पहले दोनों मिलते हैं और एक दूसरे को देख खुश होते हैं। इसके बाद दोनों थिरकने लगते हैं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply