विपक्ष में कोई नेता नही है जो देश चला सके- केशव प्रसाद मौर्य

By | November 3, 2018

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती
रामपुर-

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राहुल गांधी की तुलना नहीं की जा सकती। रामपुर जिले में 149 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह के दौरान ये बात कही।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोला की अगर राहुल PM बन भी जाये तो देश नही चला सकते। केशव प्रसाद मौर्य ये ही नही थमे उन्होंने एक के बाद एक हमले किये, उन्होंने ने कहा की आज कांग्रेस के पास कोई नेता नही है इसी लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले जनेऊ धारण कर रहे हैं।

आज विपक्षी अकेले चुनाव नही लड़ सकते क्योंकि मोदी जी ने दुनिया में भारत का नाम किया है और योगी जी प्रदेश को लगातार उनत्ति के रस्ते ले जा रहे है। पहले प्रदेश में सिर्फ 5 जिलों का ही विकास होता था आज पूरे प्रदेश का हो रहा है। मोदी सरकार ने पूरी ईमानदारी से गांव, गरीब और किसान के लिए काम किया है। यही वजह है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और देश के 70 फीसद भूभाग पर भाजपा की सरकार है। 

Category: Uncategorized

Leave a Reply