
ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती
लखनऊ -भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में 6 जिलाध्यक्ष और कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है |
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि फर्रुखाबाद में भूदेव राजपूत,जालौन में नागेन्द्र गुप्ता,कन्नौज में आनंद सिंह,मथुरा महानगर में चेतन पाराशर,हरदोई में सौरभ मिश्रा और गंगापार में कन्हैया लाल पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है |इनके अलावा सतपाल सिंह फर्रुखाबाद को कानपुर इलाके का उपाध्यक्ष बनाया गया है |