
ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने केंद्रीय संसदीय कार्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री अनंत कुमार एक लोकप्रिय नेता थे। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था।उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री अनंत कुमार की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए श्री अनंत कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।