भविष्य में भाजपा के किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगी: अनुप्रिया पटेल

By | December 27, 2018

केंद्र सरकार की मंत्री  अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने भी अब बीजेपी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष अपने पति आशीष पटेल के बयान पर ही अनुरिया पटेल ने भी बोल दिया है कि अब वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र  में भाजपा के कार्यक्रम में  कहा है कि भाजपा को हाल पांच राज्यों के नुकसान से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के अध्यक्ष पहले ही अपना दल (एस) के भाजपा के कार्यक्रम से दूर रहने पर पार्टी के विचार व्यक्त कर चुके हैं।  मैं भी उनके साथ हूं और भविष्य में भाजपा के किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगी।

अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम का भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि बहिष्कार कर रहे हैं।  आशीष पटेल ने कहा कि बीते छह महीने से अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में भाजपा के विधायक या जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व को बताने के बाद भी इस मुद्दे पर अभी तक अपना दल(एस) से कोई बात नहीं की गई।

 

 

 

Category: Uncategorized

Leave a Reply