
इंदौर। कंगना रानाउत मंगलवार को इंदौर आईं। सुबह इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन पहुंचीं और वहां महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद दोपहर तकरीबन 1.30 बजे होटल रेडीसन ब्लू पहुंवी। एक घंटा यहां रुकने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
पब्लिक अपीयरेंसेस के साथ कंगना अपने एयरपोर्ट लुक्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कभी व्हाइट लेस साड़ी तो कभी बोहेमियन लुक के लिए सुर्खियों में रही कंगना इंदौर एयरपोर्ट पर रेड चेकर्ड पैंट्स, ग्राफिक व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शूज़ में नज़र आईं। मीडियम वेवी खुले बाल और ब्लैक शेड्स उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। फैंस के साथ बड़े आराम से सेल्फीज़ लीं और फिर मुंबई रवाना हो गईं। कंगना की दो बड़ी फिल्में आनी वाली हैं। 21 जून को उनकी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म “मेंटल है क्या’ और 24 जनवरी 2020 को फिल्म पंगा रिलीज़ होगी। पंगा एक कबड्डी प्लेयर की कहानी है। इससे पहले मणिकर्णिका की शूटिंग के लिए जब वे महेश्वर आई थीं तब भी महाकाल दर्शन के लिए गई थीं। बल्कि वे भस्म आरती में शामिल हुई थीं। बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स उज्जैन आते रहे हैं।