प्रियंका से शादी करने के लिए निक को करना होगा इंतजार..

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाने के लिए निक को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की शाम तक अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा है, प्रियंका बहुत अद्भुत हैं। वह अपने काम से बहुत प्यार करती हैं। शादी की शाम तक वह हमारे साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। मैं यह मानता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में आराम करने की कोई जगह नहीं है।

प्रियंका के साथ इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। सिद्धार्थ ने निक और प्रियंका की शादी में जोधपुर जाने के सवाल को मुस्कुराते हए टाल दिया।

आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह तीन दिन तक चलेगा। शादी के समारोह 28 नवंबर से जयपुर के उम्मेद भवन में शुरु हो जाएगें।

प्रियंका और निक की शादी 2 और 3 दिसंबर को होने जा रही है। शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से होगी। हाल ही में प्रियंका ने अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी दी थी। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं ।

Leave a Reply