नितिन पटेल को बताया भाजपा का संकट मोचन!

By | June 25, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

पूर्व उपमुख्‍यमंत्री के 68वें जन्‍मदिन पर उनके पैत्रक जिले मेहसाणा के कडी में आयोजित रक्‍तदान समारोह में भाजपा उनके समर्थकों की ओर से उनका सम्‍मान किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने नितिन भाई को जन्‍मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि आप केंद्र की राजनीति में सक्रिय हों ऐसी इच्‍छा है।

(फाइल फोटो)

उन्होंने आगे कहा कि नितिन भाई को देश में जाने माने हैं तथा आजकल हिंदी भी सीख रहे हैं। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री को पाटिल ने भाजपा का संकट मोचक भी बताया। नितिन भाई पिछले कई दशक से सक्रिय राजनीति में हैं, विजय रुपाणी की सरकार में वे दो बार अगस्‍त 2016 से सितंबर 2021 तक उपमुख्‍यमंत्री रहे।

(फाइल फोटो)

गुजरात के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने पटेल के जन्‍मदिन पर आयोजित एक समारोह में इसके संकेत दिये। पाटिल बोले नितिन भाई देश में जाने माने हैं तथा आजकल हिंदी भी सीख रहे हैं, हम लोग चाहते हैं कि वे केंद्र की राजनीति में सक्रिय हों।