दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पतालों को दिया आदेश 24 घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहना होगा।

By | November 5, 2018

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

देवली के नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ये सभी डॉक्टरों को ये आदेश दिया है की दीपावली की रात 24 घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहना होगा। अस्पतालों में बेड भी आरक्षित हो गए है।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने कहा है की राजधानी के सिविल अस्पताल करीब 50 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन की ड्यूटी तय कर दी गई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि इमरजेंसी में बर्न मरीजों के लिए चार बेड रिजर्व किए गए हैं। आर्थोपेडिक सर्जन की 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है। लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि 10 बेड रिजर्व करने के साथ डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply