कार्यकर्ताओं से बोले शाह, ‘MP में जीत इतनी प्रचंड हो कि विरोधियों का कलेजा कांप उठे’

By | November 13, 2018

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

भोपाल: MP में विधानसभा के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पार्टिया जनता को लुभाने और सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी, चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजना से लाभान्वित हर व्यक्ति के घर भाजपा के समर्थन में दिया जलाने के लिए 21 नवंबर को दीप दीपावली मनाने का किया आह्वान किया।

जीत नहीं जीत के मार्जिन का लक्ष्य
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सिर्फ जीत लक्ष्य नहीं है। इस बार जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि विरोधियों का कलेजा कांप उठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर पल पार्टी और प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

15 नवंबर को हर घर में पार्टी का झंडा
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर में झंडा लगाना है और ‘मेरा घर भाजपा का घर’ चुनाव अभियान चलाना है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply