उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत श्रम बजट बढ़ाए जाने के दिए निर्देश

By | January 20, 2021

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत प्रदेश का श्रम बजट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके संबंध में सचिव, ग्राम विकास मंत्रालय, भारत सरकार, की अध्यक्षता में 19 जनवरी 2021 को बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रदेश के मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को 35 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ मानव दिवस किया गया है। वित्तीय लक्ष्य की धनराशि को ₹- 12369.87 करोड़ से बढ़ाकर ₹- 14137.00 करोड़ कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बढ़ाये गए मानव दिवस एवं वित्तीय लक्ष्य को वित्तीय वर्ष 20-21 हेतु लक्षित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में, व्यक्तिगत लाभार्थी परक कार्यों पर, स्थायी परिस्थितियों के सृजन पर, जल सरंक्षण संबंधी कार्यों पर, भूमि विकास के कार्यों पर,
और कन्वर्जन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों पर व्यय किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में लगभग 20 लाख परिवारों को 100 दिवस का रोजगार प्रदान किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें भी भारत सरकार द्वारा बढ़ाये गए मानव दिवस के लक्ष्य को व्यय किया जाएगा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply