
ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। 19 नवंबर से 49 हजार 568 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी जिसका आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के प्रवक्ता यहां लखनऊ में बताया कि 49568 कांस्टेबलों की भर्ती पुलिस विभाग में की जाएगी नागरिक पुलिस के लिए 31360 कांस्टेबलों की भर्ती होगी जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल होंगे नागरिक पुलिस के लिए सामान्य पद 15681 है। अन्य पद आरक्षण के तहत भरे जाएंगे इन भर्तियों में 2% सेनानी आश्रितों के अलावा पूर्व सैनिकों और होम गार्डों को 5-5% जबकि 20% महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।