ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती
हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक आज स्थगित हो गई।
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। इसके साथ साथ 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने, दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था।
प्रदेश सरकार के महामंत्री त्रिलोक जमवाल की ओर से बताया गया है कि पार्टी के सारे कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे। पार्टी के राज्य, जिला और मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। वहीं हिमाचल पर्यावरण विभाग ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बरागटा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके देहांत के बाद जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है
